लालसोट न्यू कॉलोनी में एयरकंडीशनर के आउटर में लगी आग, कंप्रेशर फटा, बड़ा हादसा टला

लालसोट. शहर की न्यू कालोनी में शुक्रवार दोपहर एक मकान की बॉलकानी में रखे एयरकंडीशनर के आउट में आग लगने की घटना से हडक़ंप मच गया। आग में एयरकंडीशनर का कंप्रेसर भी फट गया, लेकिन समय पर ही आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब साढे बारह बजे एयरकंडीशनर के आउटटर में बिजली के शार्ट सर्किट में आग लग गई, इस दौरान पास ही रंग रोगन कार्र्य के लिए पेेंटस की बाल्टियां भी रखी थी, जिनके कारण कुछ ही देर में एयरकंडीशनर धू धू कर जलने लगा, बाद में तेज आवाज से कंप्र्रसेर भी फट गया, आग पर शुरुआती दौर में काबू पाने में परेशानी आर्ई, लेकिन बाद में परिवार जनों ने हिम्मत दिखाते हुए कई बाल्टियां पानी डाल कर आग को मकान के अंदर पहुंचने से पहले की काबू पा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई,सूचना मिलने पर लालसोट दमकल भी मौके पर पहुंची।
