Home » Blog » लालसोट दासा का कुआं पर भव्य कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा की शुरूआत

लालसोट दासा का कुआं पर भव्य कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा की शुरूआत

Facebook
Twitter
WhatsApp

भव्य कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा की शुरूआत

 शहर की नेहरू कॉलोनी में दासा का कुआं पर स्थित बालाजी महाराज के मंदिर पर भागवत कथा के आयोजन की शुरुआत के उपलक्ष्य में सोमवार को महाकाली मंदिर से बाजार में होते हुए कथा स्थल तक ध्वज पूजन के पश्चात कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया | *नीरज जोशी (वीर)* ने बताया कि भागवत कथा बृजवासी मनमोहन जी व्यास, द्वारा प्रतिदिन 17 अगस्त तक दोपहर 1 से 5 बजे तक सुनाई जाएंगी |

कथा के प्रथम दिन भागवत कथा का पूजन एवं महात्म्य पर प्रकाश डाला , बालाजी मंदिर एवं दाशेश्वर महादेव मंदिर की आकर्षण सजावट की गई |

इस दौरान सीताराम जोशी सुकार वाले,दिनेश जोशी लिवाली वाले,महेंद्र सैनी, प्रकाश सहारा, नंदकिशोर शर्मा,सुरेश सैनी,ताराचंद सैनी , सांवलराम सैनी ,कमलेश सैनी, गोविंद लाला भाई,रामकिशोर सैनी ,रामधन सहारा, राकेश शर्मा, अजय, शुभम, टीकम सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]