Home » Blog » लालसोट जिला अस्पताल में 4 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन पूर्ण, 15-20 दिन में शुरू होगी नि:शुल्क सेवा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत

लालसोट जिला अस्पताल में 4 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन पूर्ण, 15-20 दिन में शुरू होगी नि:शुल्क सेवा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जिला अस्पताल में 4 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन पूर्ण, 15-20 दिन में शुरू होगी नि:शुल्क सेवा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत

ललसोट. क्षेत्र के किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक रामबिलास मीना के जन्मदिवस के मौके पर मंगलवार को शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय में एक एनजीओ एवं रोगी कल्याण समिति के संयुक्त सहयोग से 4 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का सफल इंस्टॉलेशन आज पूर्ण कर लिया गया। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में ४ मशीनों की स्थापना एवं तकनीकी कार्य अंतिम चरण में है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद अगले 15-20 दिनों के भीतर नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। सेवा प्रारंभ होने की तिथि की सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से लालसोट, रामगढ़ पचवारा, मंडावरी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक डायलिसिस के लिए मरीजों को जयपुर, दौसा, गंगापुर सिटी या निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और हजारों रुपयों का आर्थिक बोझ पड़ता था। अब यह सुविधा अपने ही जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क उपलब्ध होगी। पीएमओ ने बताया कि यह सेवा राज्य सरकार की नि:शुल्क डायलिसिस योजना के अंतर्गत संचालित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 8 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। मरीजों को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसके पश्चात उन्हें डायलिसिस की तिथि एवं समय आवंटित किया जाएगा। मंगलवार को मंगलवार को सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विश्वेन्द्र सिंह चौहान तथा पीएमओ डॉ. राज कुमार सेहरा ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर मशीनों की स्थापना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं और बहुत जल्द क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को इस जीवनरक्षक सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]