Home » Blog » लालसोट जमात में हुए हिस्ट्रीशीटर मर्डर के ईनामी आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन र्ईनामी आरोपी गिरफ्तार

लालसोट जमात में हुए हिस्ट्रीशीटर मर्डर के ईनामी आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन र्ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट जमात में हुए मर्डर के ईनामी आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन र्ईनामी आरोपी गिरफ्तार , हिस्ट्रीशीटर की हत्या का मामला

लालसोट. उपखण्ड मुख्यालय पर गत माह 10 अप्रैल को जमात चौराहे के पास एक ढाबे के बाहर दिन दहाड़े फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में फरार 25-25 हजार के तीन ईनामी आरोपियों ने सोमवार तडक़े पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक मुख्य ईनामी आरोपी के पैर में गोली लग गई एवं दो आरोपी भागने के प्रयास में चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि ढाबे के बाहर फायरिंग की घटना में धर्मेन्द्र उर्फ योगेन्द्र्र की हत्या करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुर्ई थी। बीती रात्रि को पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी, थानाधिकारी पवन कुमार की अगुवाई वाली टीम ने मंडावरी थाना क्षेत्र के बिनोरी मोड़ पर आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया तो चेतराम उर्फ राहूल खटाणा निवासी छोटी लांक थाना बामनवास ने पुलिस टीम पर एक राउंड फायर कर दिया, जवाब में पुलिस टीम ने भी एक बार फायर किया, जिसमे चेतराम के पैर में गोली लगी, इसी दौरान दो अन्य आरोपी देशराज उर्फ देशू निवासी गुडला थाना बामनवास एवं धर्र्मेन्द्र उर्फ कल्लू उर्फ राज गुर्जर निवासी भिनौरा भागने के प्रयास में चोटिल हो गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर मंडावरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसकी जांच मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय कर रहे है। जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा तीनों आरोपियों को पकडऩे के बाद लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दौसा जिला हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

देशी कट्टा, दो खाली कारतूस एवं पावर बाइक जब्त

मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि बिनोरी मोड़ पर हुई मुठभेड़ को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, दो खाली कारतूस एवं एक पावर बाइक भी बरामद किए है। मुठभेड़ की घटना के बाद सोमवार सुबह मौके पर जिला मुख्यालय से एमओवी व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाएं। इस दौरान एमओवी व एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24