Home » Blog » लालसोट. ग्राम पंचायत मुख्यालय डोब पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला मौके पर लाभ

लालसोट. ग्राम पंचायत मुख्यालय डोब पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला मौके पर लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. ग्राम पंचायत मुख्यालय डोब पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला मौके पर लाभ

लालसोट. ग्राम पंचायत मुख्यालय डोब पर मंगलवार को ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े जनहित के कार्यों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 पट्टे स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा के तहत 5 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 4 जन्म, 4 मृत्यु और 2 विवाह प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा डॉ. प्रमोद मीना व सौरभ खण्डेलवाल की देखरेख में कुल 420 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। इनमें से 325 लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और 340 लोगों की बीपी व शुगर की जांच की गई।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर प्रसाद सैनी की टीम द्वारा 260 मरीजों को परामर्श दिया गया, जबकि 62 लोगों को औषधियुक्त काढ़ा पिलाकर दवाइयां बांटी गईं। शिविर के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 17 घरेलू केबलों की जांच की और बाधित विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल कराया। विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 नामान्तकरण (म्यूटेशन) किए गए, 08 जमाबंदी खातों का शुद्धिकरण किया गया तथा 25 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा पुराने आवेदित जनाधार कार्डों में आ रही त्रुटियों का मौके पर ही समाधान कर 12 नए जनाधार से जुड़े कार्य पूरे किए गए एवं कृषि अधिकारी रामजीलाल मीना द्वारा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी करीब 500 किसानों तक पहुंचाई गई। शिविर में राहुवास तहसीलदार महेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीना, सहायक विकास अधिकारी फैलीराम मीना, परिवहन विभाग से रामावतार मीना, ऑफिस कानूनगो विजेन्द्र कुमार मीना, पशुपालन विभाग से विकास मीना उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]