लालसोट कैथून हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर , कार सवार मां की मौत, बेटा घायल

लालसोट. कोथून-लालसोट नेशनल हाइवे 148 पर बीती रात्रि को बडक़ापाड़ा गांव के पास अनियत्रिंत ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार एक महिला की मौैत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। पुलिस केे अनुसार गंगापुर सिटी से जयपुर जा रही एक कार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। कार में करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के बलवंतपुरा गांव निवासी संतरा देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी लक्ष्मी नारायण बैरवा और उनका बेटा राकेश बैरवा सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकोंं ने संतरा देवी को मृत घोषित कर दिया एवं राकेश बैरवा की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Post Views: 287
