Home » Blog » लालसोट कैथून हाईवे पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

लालसोट कैथून हाईवे पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट कैथून हाईवे आलू से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

लालसोट कोथुन हाईवे पर दतवास थाना क्षेत्र के जगसरा मोड़ पर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आलू से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत ट्रक रोककर नीचे उतर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दत्तवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। चालक नीरज कुमार यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से आलू भरकर निम्बाहेड़ा जा रहा था। जगसरा मोड़ के पास अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से ट्रक में भरा अधिकांश आलू जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *