लालसोट के युगल किशोर मंदिर में सजाई छप्पन भोग झांकी

लालसोट. शहर के गणगौरी बाजार खंदक क्षेत्र में स्थित युगल किशोर मंदिर में रविवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युगल किशोर मंदिर छप्पन भोग की झांकी से महक उठा। इस धार्मिक आयोजन की खास बात महिलाओं का उत्साह रहा। महिला मंडल की सभी सदस्य एक ही रंग के मांगलिक परिधानों में सज-धजकर मंदिर पहुँची, जिसने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। छप्पन भोग की झांकी सजाने के साथ-साथ महिलाओं ने भजनों की मधुर प्रस्तुतियाँ दीं सामूहिक रूप से गाए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठी। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन पूर्णत: आपसी सहयोग और श्रद्धा की भावना से किया गया है, जिसके तहत हर माह अलग अलग मंदिरों में छप्पन भोग की सजाते हुए सामूहिक सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
