लालसोट के डिडवाना के पोस्ट आफिस कार्यालय उप डाकपाल को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

लालसोट. उपखण्ड के डिडवाना कस्बा स्थित पोस्ट आफिस पर सोमवार को अभिकर्ता उप डाकपाल पर अभद्रता व आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्र्शन पर बैठ गए। अभिकर्ताओं का कहना है कि उप डाकपाल को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच एजेंसी द्वारा न्यायिक जांच कराई जाए। जब तक उचित जांच एवं कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर अभिकर्ता ओमप्रकाश शर्मा जब पोस्ट आफिस पहुंचे तो उनकी वहां मौजूद उप डाकपाल बालाबक्स मीना से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद अभिकर्ता
विमला शर्मा,सपना शर्मा कई खाता धारक के साथ अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य महेंद्र कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, सीतल शर्मा, सचिव राजेश पीलवा एवं प्रेम शर्मा समेत कई अभिकर्ता भी मौके पर पहुचें। आरोप निराधार, अनावश्यक दबाव बनाया जाता है-
उप डाकपाल बालाबक्स मीना ने सभी आरोपों को निराधार करार देते हुए पत्रिका को बताया कि अभिकर्ता ओमप्रकाश शर्मा द्वारा गलत कार्य के लिए दबाव बनाया जाता है, गैर नियमानुसार कार्य कराने के प्रयास किया जाता है, तबादला कराने की धमकी दी जाती है,उन्होंने किसी से भी अभ्रदता नही की ह
