Home » Blog » लालसोट के टोडा ठेकला में उत्पाती बंदरों को पकडऩे की मांग, विद्यालय में है बंदरों का आतंक

लालसोट के टोडा ठेकला में उत्पाती बंदरों को पकडऩे की मांग, विद्यालय में है बंदरों का आतंक

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के टोडा ठेकला में उत्पाती बंदरों को पकडऩे की मांग, विद्यालय में है बंदरों का आतंक।

टोडाठेकला विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लिखा वन विभाग को पत्र लालसोट. टोडाठेकला गांव के राउमावि में उत्पाती बंदरों की हरकतों से एक बालिका की जान बन आई। यहां गुरुवार को उत्पाती बंदरों ने विद्यालय परिसर में बने बालिका शौचालय की छत पर जम कर धमा चौकड़ी मचाई, जिससे शौचालय की छत की एक पट्टी टूट गई,इस दौरान शौचालय में एक बालिका भी मौजूद थी,गनीमत यह रही कि पट्टी बालिका पर नही गिरी,जिससे बालिका बाल बाल मच गई, बालिका पर पट्टी गिरने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस घटना के बाद से ही विद्यालय में दशहत बनी हुई है और प्रधानाचार्य ने वन विभाग के अधिकारियों को एक पत्र लिख कर विद्यालय परिसर में उत्पाती बंदरों के पकडऩे की गुहार भी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24