Home » Blog » लालसोट की लाड़ली शिवान्या पुरोहित ने बढाया जिले का गौरव, जूनागढ़ सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए हुआ चयन

लालसोट की लाड़ली शिवान्या पुरोहित ने बढाया जिले का गौरव, जूनागढ़ सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए हुआ चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट की लाड़ली शिवान्या पुरोहित ने बढाया जिले का गौरव, जूनागढ़ सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए हुआ चयन

लालसोट.शहर की होनहार बेटी शिवान्या पुरोहित पुत्री कपिल पुरोहित(संचालक मंडल सदस्य,दौसा अरबन कॉपरेटिव बैंक) ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शिवान्या का चयन गुजरात के जूनागढ़ स्थित प्रतिष्ठित बालिका सैनिक स्कूल में हुआ है। इस गौरवपूर्ण चयन के साथ ही शिवान्या पूरे जिले की ऐसी पहली बालिका बन गई हैं, जिन्होंने किसी सैनिक स्कूल में प्रवेश पाकर इतिहास रचा है। शिवान्या की इस ऐतिहासिक सफलता की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा भी कपिल निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने होनहार बालिका व परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्र्व मंत्री ने कहा कि बेटियों का सैनिक स्कूल में प्रवेश होना एक बहुत बड़ी और प्रेरणादायक सफलता है, उन्हे पूरा विश्वास है कि शिवान्या अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की सेना में किसी उच्च पद पर आसीन होंगी और अपने परिवार सहित पूरे लालसोट क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन करेंगी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सेवादल नगर अध्यक्ष निरंजन शर्मा एवं अविनाश शर्मा भी मौजूद रहे। वही दूसरी ओर शिवान्या की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवान्या की यह उड़ान क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनके लिए रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के नए रास्ते खोलेगी, परिजनों ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]