लालसोट. उपखंड मुख्यालय पर अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोडकऱ लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार की

लालसोट. उपखंड मुख्यालय पर अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग सूने मकानों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के कीमती आभूषण, नकदी और अन्य सामान पार कर लिए हैं। दोनों ही मामलों में मकान मालिक घर से बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजों और अलमारियों के ताले तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया। गणेश धाम कॉलोनी के निवासी संतोष कुमार जांगिड़ पुत्र जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने प्राथमिकी में बताया है वे 10 जून को अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 20 जून को सुबह लौटे तो े मकान का ताला टूटा हुआ मिला और कमरों में सभी सामान बिखरे हुए पड़े मिले। अज्ञात चोर दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के कड़े, 1 सोने की बाली, दो कीमती हाथ की घडयि़ाँ, एक पानी की मोटर और घर के मंदिर में रखे चांदी के 4 सिक्के चोरी कर ले गए। दूसरी वारदात गौरव पथ, हनुमान वाटिका स्थित एक अन्य मकान में सामने आई है। पीडि़त सद्दाम हुसैन पुत्र सनव्वर हुसैन ने प्राथमिकी में बताया कि वे 19 जून को अपने घर पर ताला लगाकर जयपुर गए हुए थे। 20 जून की शाम को जब वे वापस लौटे, पीछे तो चोरों उनके सूने मकान और अलमारी का ताला तोडकऱ तिजोरी में रखे सोने का मंगलसूत्र एवं चैन, 4 सोने की अंगूठियां, 2 जोड़ी सोने के कुण्डल, 6 चांदी की अंगूठियां, 3 जोड़ी चांदी की पायजेब और 20 हजार की नकद राशि चुरा ले गए।
