Home » Blog » लालपुरा गांव में खातेदारी भूमि पर प्रतिमा लगाने का प्रयास, जम कर हुआ बवाल, पुलिस टीम पर पथराव बचाव में पुलिस ने की हवा में फायरिंग

लालपुरा गांव में खातेदारी भूमि पर प्रतिमा लगाने का प्रयास, जम कर हुआ बवाल, पुलिस टीम पर पथराव बचाव में पुलिस ने की हवा में फायरिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालपुरा गांव में खातेदारी भूमि पर प्रतिमा लगाने का प्रयास, जम कर हुआ बवाल, पुलिस टीम पर पथराव
बचाव में पुलिस ने की हवा में फायरिंग

लालसोट. थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालपुरा (आगला रामा की ढाणी) में बीती रात्रि को एक खातेदारी भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के प्रयास को लेकर जम कर बवाल हो गया। समझाइश करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 9 अन्य नामजद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने 14 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा खातेदार भगवान सहाय राजेश कुमार शर्मा ने भी प्र्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि लालपुरा गांव में एक समाज विशेष के लोगों द्वारा सीताराम शर्मा वगैरह की खातेदारी भूमि पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्र्रतिमा लगाई जा रही है। वहां दोनो पक्ष के लोग आमने-सामने थे। समझाईश के बाद एक पक्ष मौके से चला गया। प्रतिमा को स्थापित करने से रोकने से रोकने व समझाईश का प्रयास करने पर दूसरे पक्ष ने पुलिस टीम पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कांस्टेबल लहरीलाल और सतीश सिंह को चोटें आईं और पुलिस के सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। थानाधिकारी ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने और आत्मरक्षा के लिए एक राउंड हवाई फायर किया, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24