Home » Blog » रामगढ़ पचवारा कस्बे में पति ने बेची जमीन, नाराज पत्नी बेटे-बेटी के साथ चढी पानी की टंकी पर

रामगढ़ पचवारा कस्बे में पति ने बेची जमीन, नाराज पत्नी बेटे-बेटी के साथ चढी पानी की टंकी पर

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ़ पचवारा कस्बे में पति ने बेची जमीन, नाराज पत्नी बेटे-बेटी के साथ चढी पानी की टंकी पर।

लालसोट. पति द्वारा पारिवारिक जमीन बेचने से नाराज एक महिला रविवार तडक़े रामगढ पचवारा कस्बेके खैल मैदान के पास स्थित पानी की टंकी पर अपने बेटे-बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ गई। इस मामले को लेकर दिन भर रामगढ पचवारा कस्बे में गहमागहमी बनी रही एवं शाम तक भी महिला व उनके बेटे बेटी को टंकी से नीचे उतारने के लिए समझाईश के प्रयास जारी रहे। मामले की जानकारी देते हुए रामगढ पचवारा तहसीलदार रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 16 जुलाई को कस्बे की नीमड़ी वाली ढाणी निवासी श्योपाल मीना ने करीब आधा बीधा अपनी खातेदारी जमीन का बेचान कर उसका पंजीयन नवरंगपुरा गांव निवासी बोदूराम मीना के नाम कराया था। इस जमीन का बेचान 6 लाख 11 हजार रुपए में हुआ है। रविवार सुबह श्योपाल मीना की पत्नी रामपति मीना अपने एक बेटे व बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ गई। टंकी पर चढी महिला का आरोप था कि पति ने शराब के नशे में उसकी पारिवारिक जमीन की रजिस्ट्री कराई है, उसकी जमीन को दोबारा उनके नाम किया जाए, जिसके बाद ही वह टंकी से नीचे उतरेगी।

 

सुबह 4 बजे से जारी यह घटनाक्रम 14 घंटे तक जारी रहा

जानकारी मिलने पर सर्व प्रथम रामगढ पचवारा एसएचओ मदनलाल पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए समझाईश के प्रयास किए। कुछ देर बाद मौके पर उपखण्ड अधिकारी गणराज बडग़ौती, तहसीलदार रविप्रकाश गुप्ता, डिप्टी एसपी सुरेन्द्र सिंह भी पहुंचे। इस दौरान दिन भर सभी अधिकारी ग्रामीणों के जरिए महिला की की समझाईश का प्र्रयास किया, पूरे दिन भर अधिकारियों ने कई बार महिला से वार्ता करते हुए उनसे टंकी से नीचे आने की अपील करते हुए उसके प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराने का भरोसा दिया, लेकिन महिला अपनी मांग पर अड़ी रही। तहसीलदार रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बाद में थाना परिसर में जमीन खरीदने वाले के साथ अधिकारियों ने वार्ता करते हुए मामले के निस्तारण का प्रयास किया। तहसीलदार ने बताया वार्ता के दौरान जमीन को खरीदने वाले द्वारा सोमवार को दोबारा जमीन की रजिस्ट्री कराने का लिखित एग्रीमेंट दिया है, जिसके बाद महिला का बेटा अपनी मां को टंकी से नीचे लेने के लिए रवाना हो गया। जिसके बाद शाम करीब 6 बजे महिला अपने बेटे-बेटी के साथ टंकी से नीचे उतर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *