Home » Blog » रामगढ़ पचवारा आवारा एवं बेसहारा गौवंश को गुड़ खिला कर रेडियम के बैल्ट पहनाए

रामगढ़ पचवारा आवारा एवं बेसहारा गौवंश को गुड़ खिला कर रेडियम के बैल्ट पहनाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

सूबेदार मेजर हरिसिंह यादव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामगढ़ बस स्टैंड के आसपास विचरण करने वाली बेसहारा गौवंश को गुड़ खिला कर रेडियम बैल्ट पहनाई गई। ट्रष्ट के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि वर्षा ऋतु में गौवंश गीली भूमि पर नहीं बैठते हैं, वे किसी सूखे स्थान की तलाश में रात्रि में सड़क पर आ कर बैठ जाते हैं और वाहन चालकों से जल्दबाजी , तेज रफ्तार या गौवंश के दूर से दिखाई नहीं देने की वजह से दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

इसी क्रम में ट्रष्ट द्वारा आमजन व गौवंश की सुरक्षा के लिए उनके गले में रेडियम की बैल्ट पहनाई गई, ताकि रात के अंधेरे में वे दूर से ही नजर आए। क्षेत्र में गौशाला के अभाव में आमजन व गौवंश की सुरक्षा का ये उपाय कारगर है। समाज को मृत्युभोज, दहेजप्रथा जैसी कुरीतियों को त्याग कर गौवंश की सेवा में श्रद्धा समान दान करना चाहिए, ये सनातन संस्कृति की धरोहर हैं। इस दौरान डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव, सत्यदेव शर्मा, आशाराम मीना, राजाराम मीना, उत्तम शर्मा, लालाराम मीना, सीताराम मीना, वीरेन्द्र मीना, रामजीलाल मीना, डॉ. लालचन्द डंडिया, डॉ. अमृतलाल योगी आदि ने उपस्थित रह कर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24