मुकेश कुमार मीना दूसरी बार निर्विरोध बने ब्लाक अध्यक्ष

लालसोट. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की स्थानीय उपशाखा के चुनाव रविवार को पंचायत समिति कार्यालय में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश चंद्र मीना की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्र्रकिया में मुकेश कुमार मीना को लगातार दूसरी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसक बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ, जिसमे उपाध्यक्ष मुकेश कोठारी, मंत्री अनुज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा को चुना गया, इसके अलावा सक्रिय सदस्य ब्रह्मा गुप्ता,महिला सदस्य नीलम मीना, जिला प्रतिनिधि कमल मीना एवं संरक्षक फरियाद अली को चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का माला पहना कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार मीना ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से हमेशा ग्राम विकास अधिकारियों के हितो के लिए कार्य करते रहेंगें।
