महाराजपुरा गांव में पैर फिसलने से तलाई में गिरा युवक, हुई मौत

लालसोट. महाराजपुरा गांव की गोठवाल ढाणी में सोमवार सुबह एक युवक की खेत में बनी तलाई में पैर फिसलने से डूबने से मौत हो गई। मामले को लेकर झापदा थाने में प्राथमिक की देते हुए गिर्राज मीणा ने बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र कुमार मीणा उम्र 25 वर्ष खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान वहां बनी तलाई में पैर फिसलने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकलकर उपचार के लिए लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में झापदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। निर्झरना तहसीलदार सीमा घुनावत एवं थाना अधिकारी मनीष मीणा भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
Post Views: 344
