मजदूर राष्ट्र निर्माण का आधार स्तम्भ, लालसोट में अनुराग संस्थान ने किया मजदूरों का सम्मान

लालसोट. अनुराग सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गणगौर मेला मैदान में अनुराग श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मजदूरों के श्रम के प्रति निष्ठा भाव के लिए मंगल तिलक लगा कर व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान सदस्यों ने मजदूरों के साथ ही अल्पाहार भी लिया। इस अवसर पर संस्थान संरक्षिका अंजना त्यागी ने कहा कि मानव जीवन में श्रम का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। श्रम ही वह साधन है जिससे मनुष्य अपने जीवन को सफल और सुखी बना सकता है। बिना श्रम के कोई भी व्यक्ति अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता। संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने कहा कि इन मजदूरों का पसीना हमारे आलीशान भवनों की सुन्दरता का आधार बनता है। इनके बिना विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने मजदूरों से कहा कि कोई पिता विहीन बेटी हो तो अवगत करवाएं संस्थान पिता विहीन बेटियों का मात्र विधिवत हिन्दू रीति-रिवाजों से वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न करवाएगा। स अवसर मजदूरों द्वारा बेजुबान परिंदों के लिए भीषण गर्मी में पेयजल सुलभ करवाने के लिए नियमित पानी भरने के संकल्प के साथ परिंडे लगाए गएं एवं मजदूरों को परिण्डा भी वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक मंगलराम प्रजापत, सुनील सूरतपुरा, दीपक सुकार, राजेन्द्र डोब, अध्यक्ष अंशुल सोनी , उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, उपसचिव अजय हट्टीका देवकी नंदन भिंवाल, मोहन सोनी, भवानी अग्रवाल, राम प्रसाद भाया, कुलदीप जोशी, शैलैष खण्डेलवाल, राजेश त्रिवेदी, शंकर सैनी, अशोक शर्मा, गिर्राज सेडूलाई ने भी मजदूरों का सम्मान किया।
