Home » Blog » मजदूरी नही मिली तो पेंटर ने पोती कालिख , दौलतपुरा ग्राम पंचायत का है मामला

मजदूरी नही मिली तो पेंटर ने पोती कालिख , दौलतपुरा ग्राम पंचायत का है मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

मजदूरी नही मिली तो पेंटर ने पोती कालिख , दौलतपुरा ग्राम पंचायत का है मामला

लालसोट. दौलतपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत कार्यालय के भवन पर नाम लिखने के बाद, जब उसे मजदूरी नही मिली तो, दुखी हो कर उसने अपने द्वारा लिखे गए नाम पर ही कालिख पोत डाली। दुखी पेंटर यही नही रुका, कालिख पुताई करते हुए वीडियो बना कर अपनी भावनाओं के साथ उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दौलतपुरा ग्राम पंचायत कार्यालय के भवन पर पेंटर चन्द्रमोहन मीना ने अपने एक साथ विमल के साथ नाम लिखने व 5 बोर्ड भी नाम लिखे थे। काम पूरा होने के बाद जब उसने मजदूरी के लिए ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच से संपर्क किया तो, जवाब मिला कि चार दिन बाद मजदूरी मिलेगी,जबकि पहले काम पूरा होते ही मजदूरी देने की बात तय हुई थी, पहले भी विमल को एक साल में पेमेंट मिला है, वह उधार नही रखता है, जिसके बाद ग्राम पंचायत भवन पर लिखे नाम व सरपंच के नाम पर कालिख पोतना शुरू कर दिया। कालिख पोतने के बाद वीडियों बनाते हुए पेंटर ने कहा पूरे दिन धूप में काम किया, लेकिन उसके बाद भी मजदूरी नही देने वालों को भी सबक मिलना चाहिए, ऐसे लोगोंं के साथ इस तरह का ही बर्र्ताव होना चाहिए। वही दूसरी ओर ग्राम विकास अधिकारी राजवीर ने बताया कि मंगलवार को अवकाश था। पंचायतों में हाथों हाथ मजदूरी का भुगतान कैसे संभव है, भुगतान एक प्र्रक्रिया से ही होता है, उसके बाद भी जब पेंटर तत्काल पेमेंट के लिए जोर देने लगा तो उससे कहा था कि सरपंच या उसके (ग्राम विकास अधिकारी) के घर से मजदूरी प्राप्त करने के लिए कह दिया, लेकिन पेंटर तो वही आ कर पेमेंट देने की जिद पर अड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24