Home » Blog » भारत विकास परिषद की लालसोट शाखा ने बांटे बर्ड फीडर

भारत विकास परिषद की लालसोट शाखा ने बांटे बर्ड फीडर

Facebook
Twitter
WhatsApp

भारत विकास परिषद की लालसोट शाखा ने बांटे बर्ड फीडर

लालसोट. भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा अपने पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत पक्षियों के दाना-पानी के लिए बर्ड फीडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा की स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 साल बेमिसाल की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाखा के संस्थापक सदस्य पुरुषोत्तम जोशी ने उपस्थित सभी सदस्यों को बर्ड फीडर वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने संस्था के पक्षी मित्र अभियान का विधिवत शुभारंभ भी किया। उपशाखा के अध्यक्ष लोकेंद्र जैन ने पर्यावरण में पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिषद की आगामी कार्य योजना की रूपरेखा पेश की। अभियान के तहत उपस्थित परिषद के सदस्यों तथा अन्य पर्यावरण प्रेमियों को बर्ड फीडर सौंपे गए। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, हंसराज गोयल, वीरेंद्र जैन, कमलेश बड़ाया, मुकेश जांगिड़, राजेश सोनी, मनीष बड़ाया, मुकेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र अग्रवाल समेत सभ सदस्यों ने पक्षी संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24