Home » Blog » ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए

ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा
आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए

लालसोट. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण कार्य की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर रविवार को भगवान परशुराम मंदिर में समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मशाला निर्माण की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा निर्माण कार्य को शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जो भी समाज बंधु धर्मशाला निर्माण हेतु 21 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा, उसके पूर्वज की स्मृति में धर्मशाला परिसर में सम्मानपूर्वक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके तहत ही स्व. शम्भूलाल जी चौबे की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके अलावा बार ऐशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमस्वरूप लामड़ा ने भी 21 लाख रुपए का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की, जिसकी उपस्थित समाज बंधुओं ने प्रशंसा की। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि धर्मशाला निर्माण एक सामाजिक एवं सामूहिक अभियान है, इसलिए समाज का प्रत्येक सहयोग स्वीकार किया जाएगा। बैठक में जगदीश तिवाड़ी, एडवोकेट सुरेश चंद्र शर्मा (संवासा), सोनू बिनोरी,सुनील चतुर्वेदी, लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, मोहन पुरोहित, रामप्रसाद बुर्जा, अनिल घंमडयि़ा, राकेश जोशी, रामजीलाल पुराका, विनीत बोहरा, बाबूलाल हाडा,ओमप्रकाश चतुर्वेदी, राजेन्द्र डोब, मदन हट्टीका, दामोदर वैद्य, ललित चतुर्वेदी, वैद्य हनुमान प्रसाद, नंदकुमार पांखला,नंदकिशोर पांखला, संजय अग्रीका, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, वैद्य बृजमोहन सुकलाव ने भी विचार प्र्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]