बेटे ने दोस्तों के साथ मिल कर अपने ही घर से चुराए लाखों से जेवरात, पुलिस ने बेटे समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

लालसोट. झांपदा थाना क्षेत्र के श्यामपुरा कलां गांव निवासी एक युवक ने दोस्तों के साथ मिल कर अपने ही घर से लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बेटे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए शत-प्रतिशत गहने बरामद कर लिए हैं। थानाधिकारी सत्यनारायण के अनुसार के अनुसार, श्यामपुरा कलां निवासी परिवादिया संतोष देवी (पत्नी स्व. चंद्रशेखर) ने 19 जुलाई को झांपदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 17 जुलाई को दोपहर लगभग 1-2 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर के कमरे की कुंदी काटकर कमरे में रखी 3 सोने की चूडिय़ा और 1 सोने की चैन चोरी कर ली। उच्चाधिकारियों ने निर्र्देश एवं सुपरविजन में उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सटीक आसूचना संकलन (इंटेलीजेंस) और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्यामपुरा कलां से परिवादियां के बेटे एवं तीन युवकों को दस्तयाब किया, पूछताछ के बाद पुलिस ने परिवादिया के बेटे दिलीप शर्मा (१९ वर्ष) के साथ अन्य आरोपी विकास उर्फ विक्की (20 वर्ष) पुत्र नरेश पांचाल, पंकज उर्फ गोलू (20 वर्ष) पुत्र सुरेश पांचाल एवं रविंद्र सिंह उर्फ मनीष (19 वर्ष) पुत्र महावीर सिंह सभी निवासी श्यामपुरा कलां, को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए।
