Home » Blog » बिजासनी माता खुर्रा में कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 1100 महिलाओं ने रखे सर पर कलश, कल बिजासनी माता मंदिर के शिखर पर होगी कलश की स्थापना

बिजासनी माता खुर्रा में कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 1100 महिलाओं ने रखे सर पर कलश, कल बिजासनी माता मंदिर के शिखर पर होगी कलश की स्थापना

Facebook
Twitter
WhatsApp

बिजासनी माता खुर्रा में कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 1100 महिलाओं ने रखे सर पर कलश, कल बिजासनी माता मंदिर के शिखर पर होगी कलश की स्थापना

लालसोट. उपखंड के खुर्रा गांव स्थित प्रसिद्ध आस्था धाम बिजासनी माता मंदिर पर शिखर कलश स्थापना महोत्सव एवं मीन भगवान मंदिर में प्रतिमा स्थापना की गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। गुरुवार सुबह आयोजन की शुरुआत के मौके पर विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें दौसा एवं सवाई माधोपुर जिले के कई गांव के हजारों ग्रामीण महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की। संत रामाकिशन महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा नवनिर्मित मीन भगवान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश रखे। जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य गांव से होते हुए मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान एक वहां पर शिखर कलश को रखकर पूरे गांव का भ्रमण भी करवाया गया। ग्राम पंचायत प्रशासक हरिओम मीना ने बत्तर कि शुक्रवार कोमाता रानी के मंदिर के 51 फीट ऊंचे शिखर पर अष्टधातु से निर्मित कलश स्थापित किया जाएगा। अग्नि स्थापना, हवन, शेषवास के बाद शिखर कलश स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। देसी घी से बनी शुद्ध प्रसादी तैयार की जा रही है।जिसके लिए दर्जनो हलवाई दिन-रात जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 12 बीघा जमीन में विशाल पंडाल व टेंट लगाया गया है। पंडाल में एक बड़ा मंच तैयार किया गया है तथा लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के तहत 25 अप्रैल को मीन भगवान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24