Home » Blog » बम बम भोले के जयकारों के बीच गुजरे कावडि़एं, पंचेश्वरनाथ मंदिर पर किया जलाभिषेक

बम बम भोले के जयकारों के बीच गुजरे कावडि़एं, पंचेश्वरनाथ मंदिर पर किया जलाभिषेक

Facebook
Twitter
WhatsApp

बम बम भोले के जयकारों के बीच गुजरे कावडि़एं, पंचेश्वरनाथ मंदिर पर किया जलाभिषेक

लालसोट. पंचेश्वरनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को कावडिय़ों का दल कालाखेड़ा आश्रम बनास नदी से लेकर पवित्र जल लेकर पहुंचा। कावडिय़ों का डीजे के साथ शहर में पहुंचा,जहां जुलूस के रुप में सवाई माधोपुर रोड़, गंगापुर रोड़, ज्योतिबा फूलेे सर्किल,परशुराम सर्किल, झरंडा चौक एवं लांबा पाड़ा होते हुए पंचेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान कावडिय़ों के दल ने जम कर बम बम भोले के जयकारों के लगाएं। मंदिर पर पहुंच कर कावडिय़ों ने भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शंकर गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गर्ई एवं रात्रि जागरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *