बड़े भाई की शादी से दो दिन पहले दो चचेरें भाईयों की मौत, बेकाबू कार से बाइक को मारी टक्कर , दोनो नेे तोड़ा दम, लालसोट- कोथून हाइवे पर लाडपुरा पुलिया के पास हुई घटना

लालसोट. कोथून-लालसोट नेशनल हाइवे पर लाडपुरा पुलिया के पास शनिवार शाम एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाईयो को कुचल दिया, जिससे दोनो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 20 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह था, जिसमें बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे, कुछ बर्तन बच गए थे, जिनको वापस करने दोनों भाई लालसोट जा रहे थे पुलिस के अनुसार टोंक जिले के दतवास क्षेत्र के जगसरा गांव निवासी श्रीराम मीणा पुत्र रोशनलाल मीणा उम्र 25 वर्र्ष और विराट मीणा पुत्र शंकरलाल मीणा उम्र 20 वर्ष बाइक से लालसोट की ओर आ रहे थे, लाडपुरा पुलिया से कुछ दूरी पहले पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए दोनो को कुचल दिया, जिससेे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबूलेंस की मदद से दोनो को जिला हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल सीताराम गुर्र्जर ने बताया कि दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सुपुर्र्द कर दिया है।
