Home » Blog » पोस्ट आफिस पर अभिकर्ता व ग्रामीणों का धरना जारी, आंदोलन की चेतावनी

पोस्ट आफिस पर अभिकर्ता व ग्रामीणों का धरना जारी, आंदोलन की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

पोस्ट आफिस पर अभिकर्ता व ग्रामीणों का धरना जारी, आंदोलन की चेतावनी

लालसोट. उपखण्ड के डिडवाना कस्बा स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत उप डाकपाल की कार्यशैली से नाराज व्याप्त अभिकर्ताओं व ग्र्रामीणों का बुधवार को 10 वें दिन भी धरना जारी रहा। मामले में अब तक संबंधित विभाग एवं प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से धरनार्थियों एवं ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। धरने पर बैठे अभिकर्ता ओमप्रकाश शर्मा व अन्य जनों ने बताया कि उप डाकपाल द्वारा लंबे समय से उनके साथ गलत भाषा का प्रयोग किया जा रहा है तथा कई बार शिकायत देने एवं अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई निष्पक्ष जांच या कार्रवाई नहीं हुई। कई बार शिकायतें देने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नही कर रहे है। वही दूसरी ओर उपडाकपाल बालाबक्स मीना ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अभिकर्ता ओमप्र्रकाश शर्मा दबाव बना कर नियमों के खिलाफ कार्य कराना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24