Home » Blog » पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, सरपंच ने करवाया 8 पीपल का विवाह, चार वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे अब बने छायादार वृक्ष

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, सरपंच ने करवाया 8 पीपल का विवाह, चार वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे अब बने छायादार वृक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, सरपंच ने करवाया 8 पीपल का विवाह, चार वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे अब बने छायादार वृक्ष

लालसोट. क्षेत्र की बिछ्या ग्राम पंचायत के सरपंच विष्णु शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने गांव बीलका सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पीपल के ८ पेड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। सरपंच विष्णु शर्मा ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व गर्मियों के दौरान राहगीरों एवं बेजुबान पशुओं को छाया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत के बीलका एवं राणौली गांवों में सार्वजनिक जगहों पर 8 पीपल के पौधे लगाए थे। अब ये सभी पेड़ पूर्ण रूप से विकसित होकर छायादार बन चुके हैं। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को इन 8 पीपल वृक्षों का विवाह सालगराम जी के साथ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24