Home » Blog » पति से हुई अनबन के बाद पानी की टंकी पर चढी विवाहिता, थाने में हुआ राजीनामा, लालसोट के खटवा गांव का है मामला

पति से हुई अनबन के बाद पानी की टंकी पर चढी विवाहिता, थाने में हुआ राजीनामा, लालसोट के खटवा गांव का है मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

पति से हुई अनबन के बाद पानी की टंकी पर चढी विवाहिता, थाने में हुआ राजीनामा, लालसोट के खटवा गांव का है मामला

लालसोट. उपखण्ड के खटवा गांव में बुधवार सुबह पति से नाराज महिला एक पानी की टंकी पर जा चढी, करीब 4 घंटे के बाद टंकी से नीचे उतरने के बाद महिला थाने में पहुंची, जहां पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष के बीच राजीनामा हो गया एवं पति-पत्नी में सहमति बन गई, जिसके बाद यह महिला अपने पति के साथ घर लौट गई। प्रशिक्षु आरपीएस कैलाश प्रसाद ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते खटवा गांव निवासी आरती मीना पत्नी राजूलाल मीना बुधवार सुबह पानी की टंकी पर चढ गई। सूचना पर वे मौके पर पुलिस जाप्ते , झापंदा थानाधिकारी श्रीकिशन मीना एवं तहसीलदार राजेन्द्र मीना के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची और टंकी के नीचे जाल बिछा दिया एवं महिला से वार्ता करते हुए उसे सझमाईश करते हुए टंकी के नीचे आने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन महिला नीचे नही उतरी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता गालद निवासी मस्तराम ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था,दो-तीन माह पहले भी विवाद के बाद ससुराल पक्ष के परिजन व गांव के पंच पटेल उसकी बेटी को खटवा ले आए थे। जिला मुख्यालय से पहुंचे एसटीएससी सेेल के डिप्टी एसपी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने पीहर पक्ष के लोगों से कहा कि वे पहले महिला को टंकी से नीचे उतारे, जिसके बाद दोनो पक्षों को बिठा कर बात करते हुए मामले का उचित निदान किया जाएगा। बाद में थाने में दिन भर चली वार्ता के बाद पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष में सहमति बन गई एवं दोनो पक्षों ने लिखित समझौता पेश कर दिया एवं पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24