Home » Blog » नन्हे शिवभक्तों (बाल कावड़ियों)ने किया जलाभिषेकभक्ति व देशभक्ति के संगम के साथ निकली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा

नन्हे शिवभक्तों (बाल कावड़ियों)ने किया जलाभिषेकभक्ति व देशभक्ति के संगम के साथ निकली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

नन्हे शिवभक्तों (बाल कावड़ियों)ने किया जलाभिषेकभक्ति व देशभक्ति के संगम के साथ निकली बाल गोपाल कांवड़ यात्रा

लालसोट. पवित्र सावन मास के मौके पर रविवार को शहर में एक अनूठा एवं भक्तिमय दृश्य देखने को मिला, जब शहर में विशाल बाल गोपाल कांवड़ पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें दर्जनों छोटे-छोटे बच्चों (बाल कावडिय़ों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ यात्रा शहर के कोथून रोड स्थित श्री महाकाली मंदिर से शुरू हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व महाकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई एवं सभी कावडिय़ों ने जल भरा, इसके बाद बोल बम,जय शिव शंकर,हर-हर महादेव और भगवान शंकर के गगनभेदी जयकारों के साथ नन्हे कांवडि़ए कांवड़ लेकर रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा में धर्म और देशभक्ति का अनोखा अद्भुत रूप देखने को मिला। केसरिया वस्त्र एवं सुंदर मालाएं धारण किए नन्हे-मुन्ने शिवभक्त कंधों पर सजाई गई कांवड़ उठाए हुए थे, जिन पर शान से हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा भी लहरा रहा था। बच्चों के इस उत्साह को देखकर मार्ग में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कांवड़ यात्रा जब शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी, तो स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और धर्मप्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर बाल कांवडिय़ों का भव्य स्वागत किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की भी बड़ी उपस्थिति रही। मुख्य मार्गों से होते हुए यह कावड़ पदयात्रा लांबा पाड़ा स्थित श्री घाटेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में सभी बाल कांवडिय़ों ने विधि-विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]