Home » Blog » दुकान के आगे खड़ी सरिए से भरी ट्रॉली चोरी

दुकान के आगे खड़ी सरिए से भरी ट्रॉली चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

दुकान के आगे खड़ी सरिए से भरी ट्रॉली चोरी

लालसोट. क्षेत्र के देहलाल गांव में सडक़ किनारे एक दुकान के आगे खड़ी लोहे के सरिए से भरी एक ट्रॉली चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात में ट्रैक्टर से टोचन कर ट्रॉली ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त दुलीचंद खटीक ने रामगढ़ पचवारा थाने में प्र्र्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कि उनकी दुकान देहलाल में नेशनल हाईवे पर सडक़े पास है, चोरी हुई ट्रॉली नीले रंग की थी और 20 फीट लंबी थी, जिसमे सरिए लदे हुए थें, दुकान में जगह न होने के कारण ट्रॉली को सामने सड़ किनारे खड़ा किया गया था। वही दूसरी ओर रामगढ़ पचवारा पुलिस ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24