Home » Blog » थूणियाधिराजपुरा में श्रद्धा एवं भक्ति का सैलाब, कल होगी मीन भगवान व शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल व विधायक रामबिलास मीना करेंगे शिरकत

थूणियाधिराजपुरा में श्रद्धा एवं भक्ति का सैलाब, कल होगी मीन भगवान व शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल व विधायक रामबिलास मीना करेंगे शिरकत

Facebook
Twitter
WhatsApp

थूणियाधिराजपुरा में श्रद्धा एवं भक्ति का सैलाब, कल होगी मीन भगवान व शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल व विधायक रामबिलास मीना करेंगे शिरकत

लालसोट. थूणियाधिराजपुरा गांव में इन दिनों आस्था, समर्पण और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गांव में नवनिर्मित भव्य श्री मीन भगवान मंदिर में श्री मीन भगवान एवं शिव पंचायत की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित हो रहा 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ अपने चरम पर पहुंच गया है। पूरा क्षेत्र मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और जय मीनेश के जयकारों से गुंजायमान है।इस महामहोत्सव के सबसे मुख्य और ऐतिहासिक पड़ाव के तहत सोमवार को दोपहर १२.१५ बजे अभिजीत मुहूर्त में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्री मीन भगवान और शिव पंचायत की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस गौरवमयी और पावन पल के साक्षी बनने के लिए राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना एवं विधायक रामबिलास मीना भी शामिल होंगे

108 कुंडों पर दी जा रही आहूतियां, महायज्ञ के भव्य माहौल ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यज्ञशाला को रंग-बिरंगी लाइटों, तोरण द्वारों और ताजे फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। 108 हवन कुंडों पर जब एक साथ सपत्नीक विराजमान यजमानों ने आचार्यों के निर्देशन में स्वाहा के स्वर गूंजाए, तो पूरा वातावरण अलौकिक और पवित्र हो उठा। यज्ञ के प्रधान कुंड पर मुख्य यजमान घनश्याम मीना ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। हवा में तैरती धूप, कपूर और हवन सामग्री की भीनी-भीनी सुगंध ने पूरे थूणियाधिराजपुरा और आसपास के गांवों को एक दिव्य तपोभूमि में बदल दिया है। इसके अलावा मीन भगवान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के यजमान बाबा हीरालाल पीठाला एवं चंदर मीना,शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा के यजमान हनुमान गुरुजी पोखरी,गिर्राज महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के यजमान जगदीश सरपंच एवं मत्स्य पुराण कथा के यजमान बाबूलाल मुकेश डीलर ने सपरिवार का पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24