Home » Blog » थूणियाधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्र्रमिता के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित हो रहे 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां, मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ मत्स्य महायज्ञ परिसर

थूणियाधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्र्रमिता के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित हो रहे 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां, मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ मत्स्य महायज्ञ परिसर

Facebook
Twitter
WhatsApp

थूणियाधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्र्रमिता के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित हो रहे 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में यजमानों ने दी आहुतियां, मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ मत्स्य महायज्ञ परिसर

लालसोट. उपखण्ड के थूनीधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्र्रमिता के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित हो रहे 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में शुक्रवार को सभी हवन कुंडों पर यजमानों ने आहूतियां दी। महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं. कैलाश शास्त्री की अगुवाई में विप्र जनों द्वारा किए गए वैदिक ऋचाओं और मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए आहूतियां दी जा रही है। हवन यज्ञ में प्रधान कुंड पर घनश्याम मीना व अन्य कुंडों पर अन्य यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। हवन कुंडों पर सपत्नीक विराजमान यजमानों द्वारा दिन भर आहुतियां डाली गई और देवी देवताओं का आव्हान किया गया। महायज्ञ में बांस से निर्मित विशाल यज्ञ शाला पहले दिन से ही श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यज्ञशाला में पूर्व दिशा में ऋग्वेद, पश्चिम में सामवेद, उत्तर में अथर्ववेद तथा दक्षिण में यजुर्वेद द्वार बनाए गए है। वही यज्ञशाला के मध्य भगवान यज्ञनारायण स्वरूप पालकी ठाकुरजी महाराज सुसज्जित में विराजमान हैं। महायज्ञ के दौरान दिन भर हजारों श्रद्धालुओंं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा देेते हुए पुण्य लाभ कमाया। इसके अलावा मीन भगवान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के यजमान बाबा हीरालाल पीठाला एवं चंदर मीना,शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा के यजमान हनुमान गुरुजी पोखरी एवं गिर्राज महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के यजमान जगदीश सरपंच एवं मत्स्य पुराणा कथा के यजमान बाबूलाल मुकेश डीलर ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संत अवधेश महाराज समेत कई अन्य संत महात्माओं के दर्शन करते हुए आशीर्वाद भी लिया। पीसीसी सदस्य कमल मीना भी यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने संत अवधेशदसदास महाराज व अन्य संत महात्माओं से आशीर्वाद ग्रहण किया एवं यज्ञशाला की परिक्रमा देते यज्ञनारायण भगवान की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24