पोस्ट आफिस पर अभिकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी, इंस्पेक्टर पहुंचे मौके पर


लालसोट. डिडवाना कस्बे के पोस्ट आफिस पर कार्यरत उप डाक पाल की कार्यशैली से नाराज अल्प बचत अभिकर्ताओं का तीसरे दिन बुधवार को भी अनिश्तिकालीन धरना जारी रहा। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा समेत कई अभिकर्ता व खाता धारक भी धरने पर बैठे रहे, जिनमे महिलाएं भी शामिल रही। धरने पर बैठे अभिकर्ताओं ने बताया कि उप डाकपाल द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण,उनकी कार्यशैली व व्यवहार से रोष व्याप्त है, जिसके बारे में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वे बुधवार को मौके पर पहुंचे थे, एक ज्ञापन भी लिया है, गौरतलब है कि उपडाकपाल बालाबक्स मीना पूर्व में ही उन पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बता चुके है।
Post Views: 175
