झाँपदा व रामगढ़ पचवारा में चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात चुराएं।

लालसोट. अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि को झांपदा व रामगढ पचवारा क्षेत्र के दो गांवों में मकानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए वहां से हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ने गए। चोरी की एक घटना झांपदा थापा क्षेत्र में उदयपुरिया गांव में रामजी लाल मीणा के मकान में हुई। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोर घर में घुसे। उन्होंने कमरे में रखी संदूक और लोहे की पेटियों को उठाकर पास के नदी क्षेत्र में ले गए। चोरों ने संदूक से 35,000 रुपये नकद चुरा लिए और अन्य सामान वहीं छोड़ गए। सुबह जब रामजी लाल मीणा को चोरी का पता चला, तो उन्होंने नदी क्षेत्र में अपना सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत झांपदा थाना पुलिस को सूचना दी। इसी तरह दूसरी घटना रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के श्रीया तन गांव में शंभू लाल मीणा के घर में हुई। बीती रात जब शंभू लाल अपने परिवार के साथ घर के बाहर पाटोर पोस में सो रहे थे, तभी चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई। चोर पाटोर पोस में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। शंभू लाल मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोरी में उनके 50,000 रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।
