Home » Blog » जन सुनवाई में ग्रामीणों का विरोध, प्रस्तावित ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के खिलाफ दिया ज्ञापन

जन सुनवाई में ग्रामीणों का विरोध, प्रस्तावित ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के खिलाफ दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

जन सुनवाई में ग्रामीणों का विरोध, प्रस्तावित ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के खिलाफ दिया ज्ञापन

लालसोट. ब्यावर से भरतपुर तक प्र्रस्तावित 324 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति से पूर्व गुरुवार को टोडा ठेकला गांव के अटल सेवा केन्द्र पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर विरोध जताते हुए अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से उन्हे कोई लाभ नही है, उससे उनकी उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है, यही उपजाऊ भूमि उनके परिवार की आजीविका का मुख्य जरिया भी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का गंगापुर रोड़ पर कोई इंटरचेंज का भी प्रस्तावित नही है, जिससे उनके लिए यह पूरी तरह अनुपयोगी भी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि अगर उन्हे वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा नही दिया गया तो अपनी भूमि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए नही देंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24