चौड़ीयावास गांव में बिजली के करंट से युवक की मौत

लालसोट. उपखंड के चौड़ीयावास गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम करते समय बिजली के करंट से एक युवक की मौत हो गई। निर्झरना तहसीलदार सीमा घुनावत ने बताया कि जगदीश पुत्र रेवड़मल सैनी उम्र 27 वर्ष अपने खेत पर कृषि कार्य करने के लिए पानी की मोटर चला रहा था इसी दौरान बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Post Views: 391
