Home » Blog » गोल गांव की पहाड़ी क्षेत्र में मिला महिला का शव, परिजनों ने की शिनाख्त, गोल गांव के पहाड़ी क्षेत्र का है मामला

गोल गांव की पहाड़ी क्षेत्र में मिला महिला का शव, परिजनों ने की शिनाख्त, गोल गांव के पहाड़ी क्षेत्र का है मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

गोल गांव की पहाड़ी क्षेत्र में मिला महिला का शव, परिजनों ने की शिनाख्त, गोल गांव के पहाड़ी क्षेत्र का है मामला


लालसोट. उपखण्ड के आतरी क्षेत्र के गोल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में शुक्र्रवार को एक महिला का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में एक महिला का शव देखा था, जिसके बाद गोल ग्राम पंचायत के सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मदद से पहाड़ से नीचे लाया गया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने महिला की पहचान अनोखी मीना पुत्री शंकरलाल मीना उम्र २८ वर्ष निवासी कोलीवाड़ा के रुप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी और वह दो-तीन दिन से घर से लापता भी थी, प्रारंभिक संभावना जताई जा रही है कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गई, जहां गर्मी और पानी की कमी से उसकी मौत हो गई। मौैके पर प्रशिक्षु आरपीएस कैलाश चंद मीणा और झांपदा थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा भी पहुंचे और जानकारी ली। घटना स्थल पर एफएसएल ने भी पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24