
विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ दौसा के जिलाध्यक्ष डा अमित राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व दौसा जिला प्रभारी सियाराम शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष इन्दु शेखर शर्मा के अनुमोदन पर जिला महामंत्री मनीष लाटा ने जय प्रकाश महरावंड को विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष व गोपाल बोहरा को युवा प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। तथा, इसके लिए सात दिन में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।
सभी नवनियुक्त आपस में समन्वय बनाते हुए संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे तथा विप्र फाउण्डेशन की रीति नीति के अनुरूप समाज हितार्थ रचनात्मक कार्य करेंगे।
दोनों की नियुक्ति पर विप्र फाउण्डेशन के जिला महामंत्री बालमुकुंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गोल, संयुक्त सचिव संजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनोज जोशी, तहसील अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष सुरेश बिहारी शर्मा युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेश टोरडा, राजेन्द्र डोब, राकेश सेडूलाई, अवधेश जैमिनी, गिर्राज सेडूलाई, सुदीप मिश्रा, मुकेश निर्झरना, सुनील पंचोली, राजेश जिंद, वेद प्रकाश शर्मा, सुनील खारला, अतुल होदायली, राधामोहन मिश्रा, श्याम सुन्दर चौण्डियावास आदि समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी ।
सियाराम शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दौसा जिला प्रभारी
विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन जो
1डी
