Home » Blog » गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, मथुरा से बामनवास के बीच 31 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, मथुरा से बामनवास के बीच 31 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Facebook
Twitter
WhatsApp

गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, मथुरा से बामनवास के बीच 31 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

लालसोट. गुरू पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन परिक्रमा की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य व उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे द्वारा मथुरा जंक्शन से बामनवास के मध्य 24 जुलाई से 31 जुलाई तक मथुरा-बामनवास मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01972/01971) का संचालन किया जा रहा है। लालसोट स्टेशन मास्टर रुपसिंह ने बताया कि मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, लालसोट और बामनवास रूट के हजारों श्रद्धालुओ को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन मथुरा से सुबह 6.15 बजे प्रस्थान कर लालसोट 11.35 बजे पहुंचेगी एवं बामनवास दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी, जिसके बाद बामनवास से वापसी से 13.40 बजे प्रस्थान कर 14.37 बजे लालसोट पहुंचेगी एवं मथुरा रात 20.25 बजे पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रैन सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]