Home » Blog » खटवा गांव बना प्रेरणा का केंद्र: संयुक्त कर्मचारी संघ खटवा ने दी करियर की राह, मेधावी विद्यार्थियों और नव चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, खटवा गांव की अनूठी पहल: सम्मान और मार्गदर्शन का संगम

खटवा गांव बना प्रेरणा का केंद्र: संयुक्त कर्मचारी संघ खटवा ने दी करियर की राह, मेधावी विद्यार्थियों और नव चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, खटवा गांव की अनूठी पहल: सम्मान और मार्गदर्शन का संगम

Facebook
Twitter
WhatsApp

खटवा गांव बना प्रेरणा का केंद्र: संयुक्त कर्मचारी संघ खटवा ने दी करियर की राह, मेधावी विद्यार्थियों और नव चयनित युवाओं का हुआ सम्मान, खटवा गांव की अनूठी पहल: सम्मान और मार्गदर्शन का संगम

खटवा गांव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। गांव के सरकारी सेवा में चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गठित संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा आज एक विशेष कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं सेवाओं से जुड़े अनुभवी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन तथा सफलता के महत्वपूर्ण सूत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व आयोजित समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही हाल ही में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का भी अभिनंदन किया गया। इस सम्मान समारोह से गांव के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को सही दिशा देने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
इस दौरान समूह के अध्यक्ष वीर सिंह मीना,सरंक्षक रमेश सैनी ,अशोक सैनी जी द्वारा छात्रों को संबोधित किया ।
इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं और ग्राम वासियों ने अपने करियर को लेकर के जानकारी ली
कार्यक्रम में सुरक्षा ,सेवा,रेलवे,प्रशासनिक , पुलिस, इंजीनियरिंग कृषि,चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स मुकेश सैनी, रमेश महावर ,सियाराम मीना,हेमराज सैनी,धर्मेंद्र मीना, अर्पित शर्मा,आशीष सैनी,गुलाब मीणा, लल्लूराम मीना मुकेश महावर ,प्रदीप महावर,अशोक महावर,दिनेश मीना,नवीन सामरिया,मनोहर प्रजापत, कमल सैनी,गंगाराम सैनी, प्रेमचन्द महावर,सत्यप्रकाश महावर,दिलखुशबू मीना, पिंटू मीणा सहित गांव के छात्र छाताओ सहित ग्रामवासी उपस्तिथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24