Home » Blog » उगरियावास गांव में कार ने लोडिंग टेंपो को टक्कर मारी, महिला की मौत, भाई – बहिन घायल

उगरियावास गांव में कार ने लोडिंग टेंपो को टक्कर मारी, महिला की मौत, भाई – बहिन घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

उगरियावास गांव में कार ने लोडिंग टेंपो को टक्कर मारी, महिला की मौत, भाई – बहिन घायल


लालसोट थाना क्षेत्र के उगरियावास गांव में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने लोडिंग टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उगरियावास गांव निवासी अजय कुमार मीणा अपने टेंपो से मिर्जापुरा गांव में गेहूं की फसल कटाई के लिए जा रहे थे। टेंपो में उनकी बहनें हेमलता और उषा भी बैठी थीं। उगरियावास रोड पर ईंट भट्टे के पास पुलिया पर पीछे से आ रही कार ने तेज गति और लापरवाही से टेंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और पुलिया से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। टेंपो में सवार तीनों भाई-बहन हेमलता, उषा और अजय को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमलता मीणा को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय कुमार मीणा और उनकी बहन उषा का प्राथमिक उपचार किया गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को थाने पहुंचाया और मृतका के शव का मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अजय कुमार मीणा ने कार चालक के खिलाफ लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *