इन्दावा ग्राम के विश्व जागृति मिशन आश्रम में जयकारों के बीच हुई शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

लालसोट. उपखण्ड के इंदावा गांव की खारली बस्ती में विश्व जागृति मिशन के आश्रम पर गुरुवार को आचार्य सुधांशु महाराज की प्रेरणा से नव निर्मित महेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्र्राण प्र्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार को आचार्य सत्यनारायण शर्मा कोलीवाड़ा एवं सीताराम शर्मा के निर्देशन में विद्वानों द्वारा, यज्ञ, हवन,प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति,एवं मंत्रोच्चारों द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई गई, जिसके बाद भगवान शंकर के जयकारें के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई एवं पूर्णाहूति की गर्ई। इस अवसर पर दिल्ली मंडल प्रतिनिधि आचार्य मोहन लाल शास्त्री,स्थानीय मंडल प्रधान महेश डोब, महेश व्यास,भगवान साहू,बनवारी अग्रवाल, गिर्राज माठा,,बाबू लाल शर्मा,किशन गुप्ता,विनोद गर्ग,हंसराज भींवाल,गिर्राज गुप्ता कालूवास, कमलेश शर्मा,कमलेश गुप्ता,विकाश माठा ,नंद किशोर शर्मा दण्ड,रामेश्वर शर्मा,कैलाश डूंगरपुर, विष्णु अग्रवाल,केशरलाल जांगिड़,मोहन अमावरा,रामेश्वर गुप्ता,ओमप्रकाश ढण्ड ,राजेंद्र गर्ग,राधेश्याम कालूवास मुकेश राछोया,घनश्याम सलेमपुरा,मोहन लाल चतुर्वेदी ने हवन कुंडों पर आहूतियां दी एवं पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्र्रसादी ग्रहण की।
