आधी रात को सीएम के सामने उठी रामबिलास को मंत्री बनाने की मांग, सीएम ने कहा आप चिंता मत करिए, मस्त रहिए, लालसोट डूंगरपुर इंटरचेंज पर विधायक की अगुवाई में सीएम का स्वागत

[
लालसोट. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीती रात्रि को बूंदी से जयपुर जाते समय कुछ देर के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के डूंगरपुर इंंटरचेंज के पास रुके। आधीरात होने के बाद भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मुुख्यमंत्री के स्वागत के लिए डटे रहे। रात्रि करीब 12.30 बजे सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला डूंगरपुर इंटरचेंज पर पहुंचा, यहा उनका स्थानीय विधायक रामबिलास मीना की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को 51 किलो फूलों का हार पहनाया एवं विधायक ने साफा व दुपट्टा ओढा कर भारत माता के जयकारों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान समाज सेवी सोनू बिनोरी, डॉ. शंभूलाल कुई वाला,अनिल बैनाड़ा, सतपाल मीना,अशोक हट्टिका,पूरण मीना, चिराग जोशी, संजय कोराका, विवेक पांखला, सरपंच दीनदयाल मीना, शिवचरण डूंगरपुर, एलएन भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य श्रीनारायण मीना, मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना, रामबिलास शाहजानपुरा, रामसिंह कांकरिया, समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी सीएम का स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय बेहद रोचक हो गया जब वहां मौजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री के सामने विधायक रामबिलास मीना को कैबिनेट में मंत्री बनाने की मांग रख दी। कार्यकर्ताओं ने कहा, “साहब, हमारे विधायक को मंत्री बना दो, लालसोट की लाज रह जाएगी।”कार्यकर्ताओं की इस दिलचस्प और पुरजोर मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने हंसते हुए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया और कहा कि “रामबिलास अभी भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आगे भी हमें बहुत से काम करने हैं, आप चिंता मत करिए, आप बिल्कुल मस्त रहिए,
