Home » Blog » आगरा रेलवे स्टेशन घटना के विरोध में लालसोट रेलवेे कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

आगरा रेलवे स्टेशन घटना के विरोध में लालसोट रेलवेे कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

आगरा रेलवे स्टेशन घटना के विरोध में लालसोट रेलवेे कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

लालसोट. उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना को लेकर दौसा-गंगापुर रेलवे ट्रैक के स्टेशनों पर कार्यरत रेलवे कर्मियों ने सोमवार काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। लालसोट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर रुपसिंह मीना ने बताया कि मंडावरी एवं सलेमपुरा स्टेशनों पर नियुक्त सभी स्टेशन मास्टर एवं प्वाईंट्स मैन सोमवार को दिन भर काली पट्टी बांध कर ड्यूटी पर रहे। उन्होंने बताया कि इस अमानवीय व गैरकानूनी,हिंसा मारपीट, गाली- गलोंच अमर्यादित आचरण से पूरे रेलवे कमियों में रोष व्याप्त है, दोषी आरपीएफ स्टाफ के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]