Home » Blog » लगातार दूसरे साल छलका मोरेल बांध, क्षेत्र में खुशी का माहौल, प्रशासन सचेत

लगातार दूसरे साल छलका मोरेल बांध, क्षेत्र में खुशी का माहौल, प्रशासन सचेत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लगातार दूसरे साल छलका ऐशिया का सबसे बड़ा कच्चा डेम , आज छलक पड़ा मोरेल बांध, प्रशासन पूरी तरह चौकस

लालसोट. ऐशिया का सबसे बड़ा कच्चा डेम एवं जिले का सबसे बड़ा बांध माने वाले वाला मोरेल बांध शुक्रवार सुबह छलक पड़ा है। आज मोरेल बांध का पानी वेस्ट वेयर को छू गया है। मोरेल बांध इस बार लगातार दूसरी साल छलका है। जानकारी है कि फिलहाल हवा के झौैके के साथ पानी वेस्ट वेयर को पार कर रहा है, पूरे वेग के साथ फिलहाल चादर नही चली है, दोपहर बाद या शाम तक पूरे वेग से चादर चल सकती है। कुल भराव क्षमता 30 फीट 5 इंच की भराव क्षमता वाले मोरेल बांध का गुरुवार शाम 7 बजे तक जल स्तर 30 फीट 3 इंच तक जा पहुंचा था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध का जल स्तर 30 फीट 4इंच जा पहुंचा और करीब 10 बजे यह बांध पूर भर गया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता चेतराम मीना ने बताया कि बांध पर चादर चलने से पूर्व ही विभाग पूरी तरह मुस्तैद है, बांध पर सतत निगरानी की जा रही है, मिट्टी के कट्टें भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा, चादर चलने के हालात में वेस्ट वेयर पर लोगों व वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। गौरतलब है कि गत वर्ष 14 अगस्त को बांध पर चादर चली थी जो कि 87 दिनों तक जारी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]