Home » Blog » मूर्ति मीना ने की “रंगीलो सावन महोत्सव” में शिरकत

मूर्ति मीना ने की “रंगीलो सावन महोत्सव” में शिरकत

Facebook
Twitter
WhatsApp

जयपुर के अणुविभा केंद्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “रंगीलो सावन महोत्सव” में सहभागिता कर, वहाँ उपस्थित समस्त माताओं एवं बहनों को मूर्ति मीना ने पावन श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मूर्ति मीना ने बताया श्रावण मास भारतीय संस्कृति में भक्ति, उत्सव और पर्यावरण के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति के सृजनात्मक योगदान को सम्मानित करते हैं और समाज में सांस्कृतिक एकता एवं सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नाहर सिंह जी, भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा जी, जिला प्रमुख श्रीमती रमा चोपड़ा जी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती जयश्री गर्ग जी, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24