*बालिका विद्यालय लालसोट में किया गया पौधारोपण*
*राज्य सरकार की हरित राजस्थान योजना अंतर्गत हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में आज 1500 पौधों का वितरण विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया गया*

*साथ ही विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया तथा पौधों की जिओ टैगिंग भी की गई*
*प्राचार्य दीपशिखा शर्मा ने बताया कि स्वस्थ एवं समृद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है! प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन तथा वैवाहिक वर्षगांठ पर अवश्य पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल भी करनी चाहिए*
*इस अवसर पर राकेश कुमार जैन,अनुराग प्रिय शर्मा ,मुकेश कुमार मीणा ,योगेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, नविता गौतम, उमा देवी ,नीलम शर्मा, भजन्ती मीणा, प्रभु लाल रैगर, सुमित्रा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा!*
