नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया
लालसोट. सावन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी के मौके पर मंगलवार को क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के बावड़ी वाले हनुमान मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची। सजेधजे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद नागदेव की कथा भी सुनी और बुर्जुग महिलाओं को ढोक लगा कर उनका आर्शीवाद भी लिया।
Post Views: 514
