Home » Blog » लालसोट ब्लॉक के शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने स्थायीकरण सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट

लालसोट ब्लॉक के शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने स्थायीकरण सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

स्थायीकरण सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट

आज लालसोट ब्लॉक के शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, दौसा श्रीमती इन्दिरा गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक श्री शिवचरण मीना से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट शिक्षकों के स्थायीकरण एवं अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई।

अविनाश शर्मा व अन्य शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भेंटवार्ता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक श्री शिवचरण मीना ने बताया कि जिले में कुल 380 स्थायीकरण प्रकरणों में से 340 की जांच पूर्ण की जा चुकी है। शेष प्रकरणों की जांच शीघ्र पूर्ण की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जांच पूर्ण फाइलों को अनुमोदन हेतु जिला परिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और तत्पश्चात स्थायीकरण आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा समायोजन, `वेतन विसंगति 2006,2008 शिक्षक भर्ती`, स्थानांतरण सहित अन्य शिक्षक हितैषी मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

यह भेंट शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24