राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा लालसोट की मीटिंग नेहरू गार्डन परिसर बालाजी के मंदिर में आयोजित हुई मीटिंग की अध्यक्षता उप शाखा अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी ने की मीटिंग में सर्वप्रथम जिले से पधारे हुए अतिथि गण जिला अध्यक्ष श्री गोवर्धन लाल जी शर्मा पंडा एवं जिला उपाध्यक्ष शंभू लाल गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र सांवरिया का उप शाखा अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी एवं महामंत्री विमलेश मिश्रा एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने माला एवं साफा बंधवा कर उनका भव्य स्वागत किया जिला अध्यक्ष गोवर्धन लाल जी पांडा ने बताया कि rghs की समस्याओं के लिए प्रांतीय दल मुख्य चिकित्सा सचिव राजस्थान सरकार से बातचीत चल रही है इसका शीघ्र ही समाधान होगा अगर समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा इसके लिए सभी पेंशनर्स तैयार रहे





इसके साथ उन्होंने कहा कि उप शाखा पर सदस्यता अभियान चलाया जाए और सभी पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जाए पेंशनर भवन के लिए पूर्ण प्रयास कर इसमें सफलता हासिल करें इसके लिए हमारी जरूरत पड़े तो हम भी आपके साथ हमेशा तैयार रहेंगे इसके साथ जिला अध्यक्ष ने ने रामगढ़ पचवारा उप शाखा के अध्यक्ष पद की भुरामल गढ़वालीया को अध्यक्ष पद की घोषणा की महामंत्री श्री विमलेश मिश्रा ने बताया की उप शाखा पर पेंशनरों की कोई समस्या नहीं है ,सबका तुरंत ही समाधान किया जाता है उप शाखा के संरक्षक सोहन पाल मरमट ने बताया कि हमारी मेडिकल की एवं भवन की समस्या शीघ्र ही हल करवाने का प्रयास करें इसके लिए हम भी प्रयास करेंगे मीटिंग में उप शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा कोषाध्यक्ष मान प्रकाश बेरवा संगठन मंत्री जोहरी लाल जी पहाड़िया रामगोपाल जी नापित ओम प्रकाश अल्युरिया राधा मोहन शर्मा रघु शर्मा गोपाल सैनी नाथू लाल माली आदि सदस्य गण उपस्थित रहे
